बीच चुनाव में जूता कांड, भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

खास बातें



  • भाजपा मुख्यालय में जूता कांड

  • जूता फेंकने वाले व्यक्ति का नाम डॉ. शक्ति भार्गव हो सकता है

  • सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ा

  • जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा- नहीं लगा जूता



भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। जिस दौरान जूता फेंका गया, जीवीएल साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए। व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का नाम शक्ति भार्गव हो सकता है। जब सुरक्षाकर्मी उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे तो उसने एक विजिटिंग कार्ड उछाला जिस पर डॉ. शक्ति भार्गव लिखा  
जीवीएल ने कहा है कि जूता फेंका जरूर गया पर उन्हें लगा नहीं। उन्होंने ये भी बताया कि जूता फेंकने वाले शख्स की जांच की जा रही है। 
कौन हैं शक्ति भार्गव?
डॉ. शक्ति भार्गव कानपुर में भार्गव अस्पताल चलाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मां और भाई को बंगले से हटाकर कब्जा किया। कहा जा रहा है कि शक्ति भार्गव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। भार्गव अस्पताल को गिरवी रखकर ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने की बात भी कही जा रही है। मां दया भार्गव के नाम पर तीन बंगले खरीदे। इनके यहां आयकर का छापा भी पड़ चुका है।


Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image