खुशखबरी: सिर्फ 1 रु में खरीदें 24 कैरेट सोना, जानिए इसके फायदे और खरीदने का तरीका

नई दिल्ली। सोने की कीमत में 30 हजार को पार कर चुकी है। सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने में निवेश को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है। लोग इंतजार करते हैं कि कब सोना सस्ता होगा और कब वह इसे खरीदना फायदे का सौदा होगा। कई बार लोग सोने की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से इसे नहीं खरीद पाते हैं। आपको आपको आज ऐसा तरीका बता रहे हैं जहां आप सस्ती दरों पर सोना खरीद सकते हैं। जी हां आप सिर्फ एक रुपए में सोना खरीद सकेंगे। आइए जानें क्या है स्कीम और कैसे आप महज 1 रुपए में 24कैरेटसोनाखरीद सकते हैं





1 रुपए में खरीदें सोना


सोना की खरीदारी भी अब डिजिटल हो गई है। अब जरूरी नहीं है कि आप ज्वैलर्स की दुकान पर जाकर सोना खरीदे। आप डिजिटल सोने में निवेश कर सकते हैं। कई कंपनियां अब डिजिटल गोल्ड में निवेश कराती हैं। डिजिटल गोल्ड का सबसे बड़ा फायदा है कि इसे खरीदना जितना आसान है उतना ही इसे संभालकर रखना। आपको सोने की तरह इसे संभालकर रखने के लिए आपको परेशान नहीं होना होगा। इतना ही नहीं आपको सोना खरीदने के लिए बड़ा फंड भी नहीं चाहिए। आप छोटी-छोटी रकम जमा करके सोना खरीद सकते हैं।


कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड


अगर आप भी डिजिटल सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही सोना खरीद सकते हैं। कई कंपनियों लोगों को डिजिटिल गोल्ड मुहैया करवा रही है। आप पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे जैसी पेमेंट वॉलेट कंपनियों से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में आपको सिर्फ 24 कैरेट के सोने की कीमत में निवेश करना होता है। डिजिटल गोल्ड में आप जितना निवेश करते हैं उतना ही सोना सुरक्षित रखा जाएगा। आपको सोने के अलावा और कोई चार्जेज नहीं चुकाने पड़ते हैं। आप अपने वॉलेट में डिजिटल गोल्ड 5 सालों के लिए रख सकते हैं।





Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image