महिला बन्दियो एवं उनके बच्चों का दिया प्रभु ईशू का शान्ति संदेश

बाराबंकी। एन0जी0ओ0 कोनेक्ट फाउन्डेशन गोमती नगर, लखनऊ के सदस्य अथुई, जूलिया, चोनचोन एवं लीशीने द्वारा जिला कारागार, के महिला बैरक मे निरू़द्ध महिला बन्दियो एवं उनके बच्चों के समक्ष परमपिता प्रभु ईशू के शान्ति संदेश की प्रस्तुति की। 
उन्होंने गेम के माध्यम से स्वस्थ्य रहने के उपाय बताये गये। बैरक मे निरूद्ध सभी 65 महिला बन्दियो एवं उनके साथ रह रहे 07 बच्चो को विस्कुट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेल अधीक्षक, आर0के0 जायसवाल ने एन0जी0ओ0 के सदस्यो को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।
 इस मौके पर जेलर श्री संतोष कुमार, उप जेलर श्री राजेश कुमार वर्मा, श्रीमती आशा पाण्डेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेे।