भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती कांग्रेसजनो ने भव्य रूप से मनाकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया की अगुवाई में

बाराबंकी 20 अगस्त - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती कांग्रेसजनो ने भव्य रूप से मनाकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया की अगुवाई में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाकर, महिला अस्पताल में मरीजो का फल वितरित किया।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने देते हुये बताया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम 11 बजे दिन सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर कांग्रेसजनो ने कार्यक्रम आयोजित कर अपने प्रिय नेता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी। तदोपरान्त प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, कांग्रेस महासचिव दानिश आजम वारसी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अकील अंसारी, नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजन जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान दिया। रक्तदान करने के पश्चात्् कांग्रेसजनो ने महिला अस्पताल पहुंचकर मरीजो को फल वितरित किया।
कार्यक्रम के पश्चात्् कार्यक्रम के आयोजक तनुज पुनिया ने रक्तदान के सफल शिविर के लिये कांग्रेस महासचिव दानिश आजम वारसी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अकील अंसारी, तथा नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी को उनकी कडी मेहनत के लिये बधाई दी। भारतरत्न राजीव गांधी के 75वीं जयन्ती के कार्यक्रमो में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, के0सी0 श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, माया गौतम, रामहरख रावत, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रदीप मौर्या, नेकचन्द्र त्रिपाठी, सरजू शर्मा, अम्बरीश रावत, मुईनुद््दीन अंसारी, मो0 कैफी खान, विनय सिंह, एस0के0 बेनर्जी, विशाल वर्मा, मुख्तार अहमद, पवन यादव, आशीष वर्मा, दिलीप कुमार, मीरा गौतम, निहाल वारसी, निशार अहमद, दानिश आजम वारसी, अब्दुल किद््वाई, अंकुर गिरि, मो0 सोफियान, मो0 सिराज, अंकुर यादव, दुर्गा प्रसाद वर्मा, गणेश शर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, जयंत गौतम, आरिफ करपिया, शेऐब शिब्बू, हारून, सद््दाम रसूल, अरविन्द वर्मा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर सेवादल के जिला अध्यक्ष कमल भल्ला ने विकास खण्ड फतेहपुर के बिहुरा गांव मंे सेवादल के साथियो के साथ वृृक्षारोपण किया।