मेरठ। लव, सैक्स व धोखा का प्रचलन महानगर में महिलाओं में जागरूकता की कमी से तेजी बढता जा रहा है। एक नया मामला लोहिया नगर के काशीराम कालोनी का निकल कर सामने आया है। जहां पडोस में रहे एक दुसरे समुदाय के युवक ने एक तीन बच्चों की विधवा महिला से शादी का झासा देकर दो साल से उसके शरीर से खेलता रहा। इस दौरान उसने अपने समुदाय की युवती से निकाह कर लिया। सोमवार को जब विधवा ने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला पर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। खरखौदा पुलिस ने ओरापी व उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया है।
काशीराम के के एफ १८ निवासी विधवा महिला गोरी (काल्पनिक नाम )के पति हितेश की तीन साल पहले मौत हो गयी थी। महिला तीन बच्चों के साथ रही है। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पालन पोषण कर रही है। पडोस में रहने वाले इलेक्ट्रीशयन शबी उर्फ नवी पिछले दो साल से उससे शादी का झासा देकर उसका शोषण करता आ रहा था। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो शबी ने अपने समुदाय की युवती से तीन दिन पहले निकाह कर लिया। इस बात को महिला का पता चला तो सोमवार को महिला ने इसका विरोध किया। इस पर शबी ने महिला को फोन कर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर बुलाया। जिस पर शबी ने महिला पर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दी डाली इस पर वहां पर हंगामा खडा हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लगने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस शबी व आसिफ को पकड कर पीवीएस चौकी ले आयी। जहां महिला ने रोते हुए बताया वह दो साल से उससे शादी करने का झासा देकर उसके शरीर से खेलता आ रहा है। इस दौरान महिला चौकी पर बेहोश हो गयी। किसी तरह उसकी सास पे्रम लता व अन्य संभाला। मामला खरखौदा थाने को होने के कारण पुलिस ने दोनो पकडे गये युवकों को खरखौदा थाने मे भेज दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही शुरू कर दी है।
शादी का झासा देकर विधवा को दो साल तक बनाया हवस का शिकार दूसरी महिला से किया निकाह ,हवालात पहुंचा