कोलकाता में छा गया बरेली का छोकरा विनोद यादव

कोलकाता | भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध  'स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड 'हर साल की तरह इस साल भी कोलकाता में संपन्न हुए।  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सारे सुपरस्टार और कलाकार इस आयोजन में शामिल हुए. लेकिन जुबली स्टार निरहुआ सांसद रवि किशन, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गजों के बीच स्टेज पर एक नए लड़के की मौजूदगी ने सबको चौंका दिया। ये लड़का था आपके अपने शहर बरेली का विनोद यादव।  भोजपुरी फिल्म गुंडा के ज़रिये फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारने वाले विनोद यादव ने कोलकाता अवार्ड में शो में शिरकत कर अपने शहर का मान बढ़ा दिया।  ज्ञात हो कि विनोद यादव बरेली के रहने वाले हैं।  उन्होंने बरेली से बड़े परदे तक का सफर अपनी मेहनत के बल पर तय किया।  उनकी पहली फिल्म गुंडा हाल ही में रिलीज़ हुई  और बरेली के पीवीआर सिनेमा में दो हफ्ते तक हाउसफुल चली।  अपने शहर के छोकरे को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर बरेली वालों ने जमकर सीटियां और तालियां बजाईं। फिलहाल भोजपुरी अवार्ड शो से लौटकर विनोद यादव मुंबई में अपने नए प्रोजेक्ट की तयारी में लग गए है. बहुत जल्द उनके कई गाने रिलीज़ होने जा रहे हैं जिनकी शूटिंग मुंबई में हो रही है।  बरेली लौटने के सवाल पर विनोद यादव कहते हैं कि बरेली और बरेली के लोग उनके दिल में हैं, वो बहुत जल्द अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने चाहने वालों से मिलने बरेली आएंगे।