आगरा के शाहदरा में सोमवार शाम को न्यू आगरा क्षेत्र के व्यापारी को पत्नी ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। दोनों कार से जा रहे थे। प्रेमिका को कार से खींचने के दौरान हंगामा हो गया।
न्यू आगरा क्षेत्र के एक व्यापारी की शादी को 10 साल हो चुके हैं। पिछले दिनों उनकी दोस्ती फेसबुक पर एक युवती से हो गई। दोनों व्हाट्स एप पर चैटिंग करने लगे। शक होने पर पत्नी पति पर नजर रखने लगी।
व्यापारी से भी पत्नी खींचतान करने लगी। यह देखकर लोग जुट गए। घटना की सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। मगर, पति-पत्नी घर का मामला बताकर चले गए। वहीं महिला भी बिना शिकायत के चली गईं।
न्यू आगरा क्षेत्र के एक व्यापारी की शादी को 10 साल हो चुके हैं। पिछले दिनों उनकी दोस्ती फेसबुक पर एक युवती से हो गई। दोनों व्हाट्स एप पर चैटिंग करने लगे। शक होने पर पत्नी पति पर नजर रखने लगी।
मैसेज में लिखा था- पार्किंग में मिलना
सोमवार को व्यापारी नहा रहा था, तभी युवती का मैसेज आया। पत्नी ने मैसेज पढ़ लिया। उसमें लिखा था कि पार्किंग में मिलना। मैसेज पढ़ने के बाद व्यापारी कार लेकर निकल गया। पत्नी भी एक्टिवा से पीछा करने लगी।
पति ने एक जगह युवती की स्कूटी पार्किंग में खड़ी कराई और रामबाग की ओर चल दिया। पत्नी ने कई किमी पीछा कर शाहदरा पर कार के आगे स्कूटी लगाकर उसे रोक लिया। इस पर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। महिला ने युवती को कार से खींचने की कोशिश की।
यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पति कार लेकर कालिंदी विहार की ओर चला गया। मगर, यहां भी पत्नी पहुंच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में महिला बिना शिकायत करे चली गई। उधर, उसका पति और युवती भी चले गए।