बाराबंकी के कुर्सी इलाके में घर में सो रही चार वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात चार वर्षीया बालिका व दो अन्य बच्चे घर में सो रहे थे। माता-पिता गांव में हो रहे देवी जागरण में गए थे। सुनील चौहान नामक घर पहुंचा और बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
बालिका के चीखने पर अन्य बच्चे जग गए। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकला। बालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाराबंकी : चार साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार