मंगलवार को लखनऊ में थाना विभूतिखंड इलाके में छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले को लोगों ने रास्ते पर पीट दिया। बताया गया कि लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले को रंगे हाथों पकड़ा और फिर रास्ते पर पिटाई शुरू कर दी।
शोहदे को पकड़ने के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस दौरान छेड़छाड़ की शिकार अन्य युवतियों ने भी मनचले की जमकर पिटाई की। इसके बाद शिकायत पर पुलिस मनचले को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसका नाम विजय पांडेय पता चला, जो आंबेडकरनगर का निवासी है।