बड़ौत में आज होगा दंगल, ईरान के पहलवान भी देंगे चुनौती
बड़ौत में आज होगा दंगल, ईरान के पहलवान भी देंगे चुनौती
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड के पास स्थित मैदान में बुधवार को महिला और पुरुष पहलवानों के दंगल का आयोजन होगा। इसमें यूपी, हरियाणा के पहलवानों से लेकर ईरान से भी कुश्ती मुकाबलों के लिए पहलवान आएंगे। वेस्ट यूपी में इस जिले को कुश्ती का गढ़ माना जाता है। इस गढ़ में पहलवानों की चुनौती का रोमांच दिखाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
दंगल के आयोजन के बारे में मंगलवार को पत्थर मंडी स्थित सांसद कार्यालय में एशियन चैंपियन सुभाष पहलवान ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि दंगल में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर होंगे। पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष अश्वनी त्यागी करेंगे। उन्होंने बताया कि दंगल की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें महिला और पुरूष मल्ल सहित ईरान के पहलवान भी भाग लेंगे। ईरान से पहलवान मोहम्मद हदी 100 किलो भार वर्ग में कुश्ती करते हैं। वह यहां भारतीय पहलवानों को चुनौती देंगे। इसके अलावा अजय गुर्जर, हरियाणा केसरी सुनील, भारत केसरी वरुण सहित अन्य नामी पहलवान भी भाग लेंगे। और महिला मल्ल भी काफी संख्या में भाग लेंगी। सबसे बड़ी कुश्ती दो लाख 51 हजार रुपये की होगी।

Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image