भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने जंगलराज के लिए जानी जाएगी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने जंगलराज के लिए जानी जाएगी। आपराधिक घटनाओं की कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। पीड़ित का उत्पीड़न आम बात है। भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस, अपराधियों को संरक्षण देती है।


अखिलेश ने बुधवार को बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के वादों और कथित आदेशों के बावजूद कानून-व्यवस्था की स्थिति में तनिक भी सुधार नजर नहीं आ रहा। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं नहीं घटती हों।
राजधानी लखनऊ में भी अपराधों पर नियंत्रण नहीं है। लोग आशंकाओं में जी रहे हैं। 'हत्या प्रदेश' में बुजुर्ग नागरिकों और बेटियों तक की सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है।


प्रशासनिक मशीनरी राजनीतिक हस्तक्षेप से हो रही पंगु



आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर, मुजफ्फरनगर में नाबालिग से चलती गाड़ी में रेप, बलिया में युवती से दरिंदगी, काकोरी के जंगल में महिला का शव मिलने, बहराइच में छह वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या, लखीमपुर खीरी में छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखे जाने पर युवती के कीटनाशक पीकर जान देने, बापू भवन में क्षुब्ध किसान द्वारा खुद को आग लगाने जैसी घटनाएं बानगी भर हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार लोगों के सुख-चैन और शांति की दुश्मन बन गई है। प्रदेश में बेखौफ  अपराधी लगातार कहर बरपा रहे हैं। किसी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
प्रशासनिक मशीनरी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पंगु हो चली है। आने वाले समय में भाजपा सरकार अपनी वादाखिलाफी केलिए भी याद की जाएगी जिसने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों सबको धोखा दिया है।




Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image