दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी, पांच की मौत, कई घायल
 

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू कार खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। 
हादसे की खबर मिलते ही एसपी समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। यहां से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा पीलीभीत के असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में पिपरिया नवदिया मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पहले कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, फिर खाई में जा गिरी। कार में बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
पीलीभीत जिले की कोतवाली पूरनपुर की सुरभि कॉलोनी निवासी अश्वनी उपाध्याय अपने आठ साल के बेटे लव और दोस्तों के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। रात लगभग 12:00 बजे वापस आते वक्त यह हादसा हुआ। 

गजरौला इंस्पेक्टर नरेश कश्यप उस वक्त गश्त पर थे। उन्होंने आनन-फानन में सभी को गाड़ी से बाहर निकलवाया। जिसमें से तीन बच्चों समेत पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 
मृतकों में अश्वनी उपाध्याय  (30), अमित कश्यप (32), नोनी (10), गोलू (5), लव (5) शामिल हैं, जबकि रेखा उपाध्याय, मिनी, सुषमा, आशा व उदय घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image