गलत नीतियों की वजह से खुद खत्म हो जाएगी भाजपा
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा, गलत नीतियों की वजह से भाजपा खुद खत्म हो जाएगी।
प्रोफेसर रामगोपाल रमेश तांत्रिक की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को शहर में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त है तथा लोगों में नाराजगी है। यदि कार्यकर्ता सपा की नीतियों तथा अखिलेश यादव सरकार में हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचने में सफल रहे तो भाजपा खुद खत्म हो जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की। सपा नेता रमेश तांत्रिक के जार्जटाउन स्थित आवास तथा वैवाहिक स्थल वोट क्लब गए और शुभकामना दी। प्रोफेसर रामगोपाल सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह के आवास पर भी गए। वहां से वह कार से इटावा के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, डॉ.मान सिंह, दान बहादुर सिंह मधुर आदि शामिल रहे।

Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image