हादसे में नायब सूबेदार की मौत, सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी सलामी, बेटे ने दी मुखाग्नि
मथुरा के थाना बरसाना के गांव हाथिया के नायब सूबेदार शिवकुमार (30) बिजेंद्र सिंह की राजस्थान के नागौर में सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर उसके निवास एटीवी फैक्टरी के सामने शिवपुरी कॉलोनी लाया गय
यहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भाजपा विधायक कारिंदा सिंह, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह समेत पुलिस प्रशासन के अफसर भी पहुंचे। तिरंगे में लिपटकर आए पार्थिव शरीर पर सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।
बड़े बेटे कार्तिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे। बताया गया है कि शिवकुमार 2007 में भर्ती हुए थे। नायब सूबेदार अपनी छुट्टी खत्म करने के बाद ड्यूटी के लिए जैसलमेर लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के नागौर में सड़क हादसा हो गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सूबेदार के पिता भी सेना से रिटायर हैं।

Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image