खेत में प्रतिबंधित नोटों से भरे दो बोरे मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 500 और 1000 के प्रतिबंधित नोटों से भरे दो बोरे बरामद हुए। पुलिस ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज के पीछे खेत से प्रतिबंधित नोटों से भरे दो बोरे अपने कब्जे में लिए हैं।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बोरे में 15 लाख से ज्यादा की रकम होने की संभावना है।