बाराबंकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे देश में लौह पुरुष, भारत रत्न देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती जनपद बाराबंकी के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में मनाई गई
कार्यालय पर सर्वप्रथम पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात उपस्थित पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि आज भाजपा व आरएसएस पटेल जी की प्रसिद्धि को भुनाना चाह रही है और खुद को उनका हितैषी बता रही है जबकि सच्चाई बिल्कुल इसके विपरीत है पटेल जी आर एस एस को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे इसीलिए उन्होंने भारत की एकता एवं संप्रदायिक सद्भाव के लिए आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था
देश की स्वतंत्रता के पश्चात सरदार पटेल उप प्रधानमंत्री के साथ प्रथम गृह, सूचना तथा रियासत विभाग के मंत्री भी थे। सरदार पटेल की महानतम देन थी 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण करना।
गृहमंत्री के रूप में वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं (आई.सी.एस.) का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आई.ए.एस.) बनाया। अंग्रेजों की सेवा करने वालों में विश्वास भरकर उन्हें राजभक्ति से देशभक्ति की ओर मोड़ा। यदि सरदार पटेल कुछ वर्ष जीवित रहते तो संभवत: नौकरशाही का पूर्ण कायाकल्प हो जाता।
सरदार पटेल जहां पाकिस्तान की छद्म व चालाकी पूर्ण चालों से सतर्क थे वहीं देश के विघटनकारी तत्वों से भी सावधान करते थे। विशेषकर वे भारत में मुस्लिम लीग तथा कम्युनिस्टों की विभेदकारी तथा रूस के प्रति उनकी भक्ति से सजग थे। अनेक विद्वानों का कथन है कि सरदार पटेल बिस्मार्क की तरह थे। लेकिन लंदन के टाइम्स ने लिखा था "बिस्मार्क की सफलताएं पटेल के सामने महत्वहीन रह जाती हैं।
जयंती के इस कार्यक्रम अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक जैदपुर गौरव रावत का पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने माला पहनाकर स्वागत किया उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं, नौजवानों, किसानों की जीत बताया
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अनिल यादव ने किया
इस अवसर पर सदर विधायक सुरेश यादव, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, वरिष्ठ सपा नेता शाहब खालिद, हुमायूं नईम खां, कुलदीप शुक्ला राजन, अजय वर्मा बबलू, रामनाथ मौर्य, राम चंद्र मिश्रा, सरोज मौर्य, कामता यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, डॉक्टर नवनीत श्रीवास्तव, यसवंत यादव, पहलाद यादव, अयोध्या रावत, नसीम कीर्ति, ठाकुर पूजा सिंह, ओम प्रभा, हफीज भारती, मोहम्मद असलम, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रितेश प्रताप सिंह रिंकू, शमीम फन्ने, वीरेंद्र वर्मा, ज्ञान सिंह यादव, वीरेंद्र प्रधान, पिंकू सैनी, करुणेश द्विवेदी ,आशीष सिंह आर्यन, अतीक चौधरी, दीपक गुप्ता, लल्ला यादव, जैसीराम यादव, पारस चौहान, अंकित वर्मा, शिवम शुक्ला, नजमा बानो, काजमा वानों, गुड्डू मौर्य, अमरीश शास्त्री, बिन्नू जयसवाल, डब्बू जायसवाल, अजीत वर्मा, उबैद अस्सू ,एम एल साहू, अनुपम वर्मा, विनोद प्रधान, राम सिंह यादव, मेराज अहमद, राशिद अंसारी, मोबीन सिकंदर, अमित यादव आनंद, गिरजा रावत आदि लोग मौजूद रहे