सीमा पर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, जवाबी कार्रवाई में मारे गए चार पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह
पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में राजोरी के केरी सेक्टर में सुबह सात बजे से ही गोलाबारी शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उधर मंगलवार को शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोले दागे। शाम चार बजे शुरू हुई गोलाबारी देर शाम तक जारी थी। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन चौकियां तबाह हो गईं। तीन से चार सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना है। 
क्षेत्र के गांव कस्बा, मंधारा, कीरनी, इस्लामाबाद, गूंतरियां, काईयां, अपर शाहपुर, लोअर शाहपुर के साथ ही नियंत्रण रेखा से दूरदराज के गांव गलीपिंडी और कंडियार तक गोले दागे गए। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों और सुरक्षित जगहों पर पनाह ली।
मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। मंगलवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। गोलट गांव को भी निशाना बनाकर गोले दागे गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जिले के कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। सेना की जवाबी कार्रवाई में दो घुसपैठिये मारे गए थे।

Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image