यूपीः आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात, थाने में सिर लेकर पहुंचा पति
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला की सिरकटी लाश मिलने से खलबली मच गई है। हत्या का आरोपी थोड़ी देर बाद थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिवार में बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के कछपुरा में सोमवार को एक घर से महिला की सिरविहीन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप पति पर है। बताया गया है कि शराब के लिए देर रात झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। 
एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा में नरेश टीवी मैकेनिक है। नरेश शराब पीता है जिसका विरोध उसकी पत्नी करती थी। नरेश कछपुरा में अपनी पत्नी शांति और चार बच्चों के साथ रहता है।
परिजनों का आरोप है कि नरेश ने रविवार रात शराब पी थी। पत्नी शांति ने मना किया तो उसका झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि झगड़े के बाद नरेश पत्नी को कमरे में ले गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। 

हत्या के बाद नरेश कमरे का ताला लगा कर चाबी साथ ले गया। बताया गया है कि रात में ही वह पत्नी का सिर साथ ले गया। सुबह बच्चों की आंख खुली तो उन्होंने घर में मां को तलाश किया लेकिन, मां का पता नहीं लगा। जब कमरे में जंगले से देखा तो वहां शव पड़ा था। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया।
इस जघन्य हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्याकांड के कुछ देर बाद आरोपी पति थाना हरीपर्वत पहुंच गया। यहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना एत्माउद्दौला भेज दिया है। पुलिस ने महिला का कटा सिर बरामद कर लिया है। 



Popular posts
प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। अरविंद सिंह गोप
Image
पं0 जवाहर लाल नेहरू आदर्शवादी और सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे।
Image
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image