जूनियर बालिका वॉलीबाल टीम घोषित

प्रयागराज: क्षेत्रीय खेल कार्यालय एवं जिला वालीबाल संघ प्रयागराज के समन्वय से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में जूनियर बालिका की मंडलीय वॉलीबाल टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। चयनित टीम के खिलाड़ी 11 जनवरी से 14 जनवरी 2020 तक मैनपुरी जनपद में आयोजित "प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता" में प्रयागराज मंडल की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव आर.पी.शुक्ला के अनुसार *प्रयागराज मंडल की टीम के चयनित खिलाड़ी* एंजल श्रीवास्तव (कप्तान),जूही पासवान,जया गुप्ता,निशा मिश्रा,आँचल श्रीवास्तव,अनुष्का,प्रिया पासवान,कविता पटेल,खुशी यादव,सोनाली कुमारी,मानसी यादव,आयुषी सिन्हा है। आरक्षित- भावना कुमारी,कीर्ति मिश्रा। टीम के कोच/मैनेजर आई.बी.सिन्हा(एन.आई.एस) है। उपरोक्त टीम के चयनकर्ता के रूप में जार्डन.एच.नाथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अध्यक्ष जिला वालीबाल संघ, आर.पी.शुक्ला सचिव, विजया सिंह, आई.बी.सिन्हा तथा आशीष कनौजिया स्टेडियम कोच आदि लोग उपस्थित रहे।