शहर में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

बाराबंकी। बृहस्पतिवार को आरटीओ परिवर्तन राहुल श्रीवास्तव और सर्वेश गौतम ने शहर में चलाया संघन चेकिंग अभियान। शहर के मुख्यमार्गों पर सड़क पर खड़े वाहनों का काटा चालान। सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर लगता है भीषण जाम।  मुख्य मार्गों पर जाम लगने से आवागमन होने में लोगों को होती है परेशानी। सघन चेकिंग अभियान में कुल 49 वाहनों का चालान किया गया। जिसमे 20 चालान सर्वेश गौतम ने और 29 चालान राहुल श्रीवास्तव ने काटा। इस सघन चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा। सघन चेकिंग अभियान में चार पहिया की चेकिंग की गई। अभियान में उपजिलाधिकारी अभय पांडेय व सीओ सदर सुशील कुमार पुलिस फोर्स के साथ रहे मौजूद।